बिहार नंबर 1 न्यूज़ चैनल

आजादी के पुर्व से होती आ रही है चैती नवरात्री की पूजा

संवाददाता शिवाजी राव

पूर्णिया काली बाड़ी चैक स्थित रामकृष्ण मठ में बांसती दुर्गा के आठवें स्वरुप का वैदिक रीति से पूजन किया गया। इस अवसर पर छोटी कन्या को देवी स्वरुप से पूजन किया गया।

वहीं इस अनुष्ठान को संपन्न कराने के लिए बनारस से आये पुजारी व संन्यासीवृंद ने भाग लिया। उक्त जानकारी देते हुए मठ के स्वामी जीतेंद्रानंद महाराज ने बताया कि हर वर्ष इस मठ में चैती नवरात्र में माता के नौ रुपों की पूजा की जाती है।

यह परपंरा काफी पुरानी है। उन्होंने बताया कि भारत की आजादी से पहले 1933 से ही इस मठ में चैती नवरात्र की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से होती आ रही है।

इस मठ की स्थापना वर्ष 1933 में साध्वी सीमा शारदा देवी की शिष्य सन्यासी स्वामी महादेवानंद महाराज ने की थी। उस वक्त यह मठ रामकृष्ण मिशन कहलाता था और 2019 के बाद इस रामकृष्ण मिशन को बेलुर मठ के अधिन कर दिया गया जिसके बाद से यह रामकृष्ण मठ बन गया और तब से यह रामकृष्ण मठ ही कहलाता है।

यह मठ लाचार, मजबूर लोगों की मदद करता आ रहा है। लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के साथ मठ के सन्यासी प्राकृतिक आपदा व महामारी के समय मदद पहुंचाने में आगे रहते हैं।

अष्टमी एवं नवमी के दिन यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होती है। कहते हैं अध्यक्ष मठ के अध्यक्ष स्वामी जीतेंद्र आनंद कहते हैं कि 88 वर्षों से यहां चैती नवरात्र पूजा होती आ रही है। हर वर्ष मिशन के ही कलाकार यहां देवी की मूर्ति बनाते व सजाते हैं।

मंदिर में वैदिक विधि-विधान से देवी की पूजा अर्चना की जाती है। लेकिन यहां की सबसे खास विशेषता अष्टमी को कुंआरी पूजन और नवरात्र को अन्नपूर्ण पूजा है।

अन्नपूर्णा पूजा में काफी संख्या में बंगाली एवं सभी समाज के श्रद्धालु शामिल होते हैं। अष्टमी और नवमी को यहां मेला भी लगता है। मेले में सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जाता है। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वामी विवेकानंद यूथ फोरम के यूवा सदस्यों पूरी गतिविधियों की देखरेख करते हैं।

10 अप्रैल के अनुष्ठान की सूचीः

प्रातः 5 बजकर 30 मिनट से महानवमी पूजा होगी प्रारंभ
पूर्वाहन 9 बजे से भगवान श्रीरामचंद्रजी की विशेष पूजा
मध्याहन भोगारती के बाद हवन कार्यक्रम प्रारंभ
12 बजे मध्याहन के बाद प्रसाद वितरण

11 अप्रैल की सूचीः

प्रातः 6 बजे दशमी पूजा प्रारंभ
प्रतिमा विसर्जन आपराहन 4 बजे

 

https://domainratingsource.blogspot.com/2022/04/2021-youtube.html

https://domainratingsource.blogspot.com/2022/04/1-2.html

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!