आग के लपेटे में 8 घर जलकर राख, कुल 5 लाख की संपत्ति का नुकसान
संवाददाता – शिवाजी राव
पुर्णिया – सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोगलिया पुरंदाहा पूरब वार्ड संख्या 4 के बैरना यादव टोला में गुरुवार की दोपहर खाना बनाने के क्रम में अचानक आग गई।
जिससे 8 घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धमदाहा एवं बनमनखी अग्निशमन केंद्र से दो दमकल के आने पर काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
इस आग में भरत यादव, संतोष कुमार, सुरेंद्र यादव, मीना देवी, विनोद यादव, शंभू यादव, पृथ्वी चंद यादव, चिंटू कुमार यादव आदि के घर जलकर पूरी तरह से राख हो गए।
पीड़ितों के अनुसार घरेलू सामान, बाईक, दो बकरी एवं कुछ रुपये सहित लगभग 5 लाख की संपत्ति कि नुकसान बताई जा रही है।
आग लगने की सूचना मिलने के बाद पंचायत के मुखिया आमिरचन रमानी, पंचायत समिति सदस्य बोदीलाल ऋषि वार्ड संख्या 4 के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अमित कुमार निराला, उप मुखिया संजय मरांडी, शेखर कुमार भारती, पूर्व मुखिया का खनतर महलदार मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया और सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि जल्द दिलवाने की बात कही।
![](https://hindi.magadhatimes.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211125-WA0012-650x488.jpg)