बिहार नंबर 1 न्यूज़ चैनल

पत्रकार मनीष कश्यप का जीवन परिचय | Manish Kashyap Biography in Hindi

पत्रकार मनीष कश्यप का जीवन परिचय | Manish Kashyap Biography in Hindi

दोस्तों बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो अपने काम के चलते चारों तरफ मशहूर हो जाते हैं। मौजूद समय में लोग अपने नाम नहीं बल्कि काम के लिए जाने जाते हैं। ऐसे ही बिहार के एक व्यक्ति है जिन्होंने अपने काम के चलते पूरे भारतवर्ष में अपना नाम बनाया है। यह अपने ईमानदारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। हम बात कर रहे हैं बिहार के पत्रकार मनीष कश्यप की, जिन्हें ‘Son of Bihar’ के नाम से भी जाना जाता है।

मनीष कश्यप अपनी निडरता और ईमानदारी से पत्रकारिता के कारण पूरे देश भर में जाने जाते हैं। मनीष कश्यप बिहार में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं। तो लिए इस लेख के माध्यम से हम आपको Manish Kashyap Biography in Hindi के बारे विस्तार से बताते हैं। अगर आप भी मनीष कश्यप की जीवन परिचय या इन के जीवन से जुड़ी कोई भी बातों को जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को ध्यान से पूरा पढ़ें।

मनीष कश्यप का जीवन परिचय – Kashyap Biography in Hindi

पूरा नामत्रिपुरारी कुमार तिवारी
निक नेममनीष कश्यप
जन्म तिथि9 मार्च 1991
जन्म स्थानडुमरी महनवा, पश्चिमी चंपारण (बिहार)
उम्र34 साल
व्यवसायसिविल इंजीनियर और न्यूज रिपोर्टर
धर्महिन्दू
जातिब्राह्मण
हाइट5 फिट 8 इंच
न्यूज चैनल नामSach Tak News
पॉपुलर होने का कारणनिडर पत्रकारिता
राष्ट्रियताभारतीय

मनीष कश्यप का जन्म और परिवार।

मनीष कश्यप बिहार से ताल्लुक रखते हैं, इनका जन्म बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के एक बहुत ही छोटे गांव डुमरी महनवा में 9 मार्च 1991 को हुआ था। मनीष कश्यप को “सन ऑफ़ बिहार” भी कहा जाता है। मनीष का पूरा बचपन बिहार में ही बीता है।

मनीष कश्यप के माता का नाम मधु है जो की एक ग्रहणी है जबकि मनीष कश्यप के पिता का नाम उदित कुमार तिवारी है जो भारतीय सेना में कार्य करते हैं। वही इनके एक भाई भी है जो कि निजी कंपनी में काम करते हैं। वही मनीष कश्यप की वैवाहिक जीवन का बात किया जाए तो अभी तक इन्होंने शादी नहीं किया है। मनीष कश्यप बताते हैं कि मुझे जैसे क्रांतिकारी को कौन अपनी बेटी सौपाना चाहेगा।

मनीष कश्यप की शिक्षा।

मनीष कश्यप को बचपन से ही पढ़ने का काफी शौक था, मनीष शुरू से ही सारे विषयों में रुचि रखते थे और अपने कक्ष में प्रथम स्थान पर आते थे। मनीष कश्यप ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा साल 2007 में ही पूरी की थी। इसके बाद इन्होंने 12वीं की पढ़ाई साल 2009 में बिहार से ही पूरी की थी। 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे के पढ़ाई के लिए मनीष कश्यप महाराष्ट्र आ गए थे और यहां आने के बाद इन्होंने साल 2016 में सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय पुणे से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की थी।

इतने अच्छे कॉलेज से इंजीनियर की डिग्री प्राप्त करने के बाद मनीष कश्यप कहीं नौकरी करने के बजाय अपने राज बिहार वापस लौट आए थे। यहां आने के बाद इन्होंने पत्रकारिता को अपना पेशा बना लिया था। इन्होंने देश में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना शुरू किया और अपने यूट्यूब चैनल

के जरिए इन सभी बातों को हजारों लाखों लोगों के बीच लाने लगे।

मनीष कश्यप का करियर।

मनीष कश्यप के करियर की बात किया जाए तो पैसे से तो यह एक इंजीनियर है लेकिन इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद इन्होंने कोई नौकरी नहीं की। इन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री महाराष्ट्र के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय पुणे से प्राप्त की थी, लेकिन डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने वापस बिहार लौटने का फैसला किया था। बिहार आने के बाद इन्होंने साल 2020 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया जिसका नाम सच तक है।

इस चैनल के जरिए मनीष एक न्यूज़ एंकर बन गए और पत्रकारिता का काम करने लगे। मनीष कश्यप की अंदाज और निडरता के कारण यूट्यूब पर उनकी फैन फॉलोइंग पढ़ने लगी और उनके एक-एक वीडियो पर मिलियंस व्यू आने लगे। मनीष कश्यप ऐसे अंदाज में बोलते थे जिन्हें देखकर यह सुनकर कोई भी भ्रष्टाचारी या अपराधी घबरा जाता था। यहां तक की मनीष कश्यप को देखकर कई लोगों के पसीने छूट जाया करते थे। न्यूज़ एंकरिंग और पत्रकारिता करने का तारिक मनीष कश्यप का नेक्स्ट लेवल का है।

लेकिन कुछ कारणवर्ष महाराष्ट्र सरकार ने मनीष कश्यप को अपने दम पर बिल्कुल शांत कर दिया। खैर, सभी लोग जानते हैं कि हमारे देश में मनीष कश्यप जैसे लोगों की बहुत जरूरत है जो की ईमानदारी और सच्चाई के साथ किसी भी बात को सबके सामने रख सके। मनीष कश्यप ने पत्रकारिता के अलावा साल 2020 में हुए बिहार विधानसभा इलेक्शन में लड़ने के लिए उतरे थे।

मनीष कश्यप ने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नाम दाखिल किया था। मनीष कश्यप को चुनाव में उतरने के बाद काफी ज्यादा विवाद हुआ था लेकिन मनीष ने इन सभी बातों को अलग रखते हुए जनता के भलाई के लिए चुनाव में उतरे थे। चुनाव में दाखिल हलफनामे में इन्होंने बताया था कि उनके खिलाफ Y कैटेगरी के चौक केस दर्ज हैं।

इस कारण से मनीष कश्यप की चुनावी घोषणा पत्र पूरे बिहार भर में काफी ज्यादा चर्चित रहा था। इसके बाद इन्होंने घोषणा पत्र में कोर्ट से एफिडेविट कर कर शपथ पत्र भी जारी किया था। इस शपथ पत्र में मनीष कश्यप ने लिखा था कि मेरे द्वारा किए गए वादे अगर पूरे नहीं किए जाते हैं तो जनता मेरे ऊपर मुकदमा करवा सकती है। लेकिन इन सभी चीजों और इतनी ईमानदारी के बाद भी चुनाव में मनीष कश्यप को हर का सामना करना पड़ा था।

मनीष कश्यप Social Media Account

Social Media NameUser ID
InstagramErmanishkasyap
FaceBookManish Kasyap- Son Of Bihar
YouTubeSACH TAK NEWS
Websitehttps://sachtaknews.com/

मनीष कश्यप (SACH TAK NEWS) नेट वर्थ

मनीष कश्यप ने 2020 के विधानसभा चुनावों में दी गई जानकारी के अनुसार अपनी संपत्ति का विवरण प्रस्तुत किया है। उनकी चल सम्पति 15 लाख 40 हजार और अचल संपत्ति 20 लाख की है, जबकि कुल आय 4 लाख 20 हजार रुपये हैं।

 मनीष कश्यप की कुल संपत्ति

मनीष कश्यप की कुल संपत्ति।

मनीष कश्यप की कुल संपत्ति का बात किया जाए तो अलग-अलग जगह पर उनकी अलग-अलग संपत्ति का वर्णन किया गया है। लेकिन आपको बता दे कि मनीष कश्यप की आय मीडिया कंपनी और गूगल ऐडसेंस के द्वारा आती है। इसके अलावा मनीष कश्यप स्पॉन्सरशिप और ब्रांड एडवर्टाइजमेंट करके भी पैसे कमाते हैं।

इन सभी चीजों के कारण इनकी वार्षिक आय 10.80 लाख से लेकर 19.32 लाख रुपया है। वही मनीष कश्यप की कुल संपत्ति 63 लख रुपए है जो की 82 हजार अमेरिकी डॉलर होते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार मनीष कश्यप के पास कुल 6 यूट्यूब चैनल है जिसके द्वारा इनकी कमाई होती है।

मनीष कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार क्यों किया?

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों को मारने और भागने का वीडियो वायरल हो रहा था। इन वायरल वीडियो में यह दिखाया जा रहा था कि बिहार के मजदूरों को मारपीट कर वहां से भगाया जा रहा है। इन सभी बातों को जानने के बाद मनीष कश्यप तमिलनाडु गए थे और वहां उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर मजदूरों पर हो रहे हमलों का वीडियो शेयर किया।

लेकिन इस वीडियो को बाद में चाचा गया तो यह फर्जी निकला और यह दावा किया गया कि यह वीडियो तमिलनाडु का नहीं है। इसके बाद मनीष कश्यप के खिलाफ फर्जी खबरें और फर्जी वीडियो शेयर करने के चलते FIR दर्ज किया गया। इसी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और जेल में भेज दिया गया।

निष्कर्ष:

दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको मनीष कश्यप के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से बताया है। आपको बता दे कि मनीष कश्यप एक सच्चे और ईमानदार पत्रकारिता माने जाते हैं और इन्होंने बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा आवाज उठाया है। अपने न्यूज़ एंकरिंग के चलते मनीष कश्यप पूरे भारतवर्ष में जाने जाते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अधिक है। ऐसे में अगर आप मनीष कश्यप के जीवन के बारे में जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लिंक को ध्यान से पूरा पढ़ें। उम्मीद है कि यह लेखक को पसंद आया होगा। इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

FAQ:

प्रश्न: मनीष कश्यप का घर कहां स्थित है?

उत्तर: मनीष कश्यप का घर पश्चिम चंपारण जिले के छोटे से गांव डुमरी महनवा में स्थित है।

प्रश्न: मनीष कश्यप को चुनाव में कितने वोट मिले थे?

उत्तर: मनीष कश्यप विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे और उन्हें कुल 9239 वोट मिले थे।

प्रश्न: मनीष कश्यप का असली नाम क्या है?

उत्तर: मनीष कश्यप का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!