बिहार नंबर 1 न्यूज़ चैनल

अहिप जिलाध्यक्ष ने अमौर में की शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु बैठक

संवाददाता शिवाजी राव

पूर्णिया शहर में 11 अप्रैल को निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा को सफल बनाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष ने शनिवार को अमौर थाना अंतर्गत शिव दुर्गा मन्दिर प्रांगण में एक बैठक आयोजित की।

बैठक की अध्यक्षता अहिप जिलाध्यक्ष विवेक कुमार लाठ ने की। इस बैठक में शोभायात्रा में अमौर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों सहित डगरवा, बायसी, कन्हरिया आदि स्थानों से बाइक एवं चारपहिया वाहनों के दुवारा रामभक्तों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निश्चय लिया गया।

इस दरम्यान अध्यक्ष विवेक लाठ एवं अमौर के समाजसेवी विवेकानंद झा ने सयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष पूर्णिया एवं कस्बा में निकलने वाली शोभायात्रा में हमारे इन क्षेत्रों से अच्छी भागीदारी रहती हैं।

हम सभी भक्तिमय माहौल में पूरी श्रद्धा एवं शालीनता से भव्य शोभायात्रा में शामिल होते हैं। इस बार भी कोरोना काल समाप्त होने का बाद अब रामभक्तों में काफी उत्साह हैं। जबकि बैठक में पहुँचे राष्ट्रीय बजरंगदल के जिलामंत्री चंदन राज ने लोगों से शालीनता पूर्वक ज्यादा से ज्यादा की संख्या में लोगों को शामिल होने की अपील की।

इस बैठक में मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिसद के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार लाठ(सोनू), राष्ट्रीय बजरंगदल के जिला मंत्री चंदन राज, मुखिया विवेकानन्द झा, भाजपा नेता अजित कुमार, कमल प्रसाद यादव, प्रदीप कुमार वर्मा, दीपक कुमार, बिकेश यादव, प्रमोद कुमार कर्मकार, पपू शर्मा, नवीन यादव, मुन्ना शर्मा, कौशल गुप्ता, सागर कुमार, उमेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बैठक में उपास्थि सदस्य

https://domainratingsource.blogspot.com/2022/04/2021-youtube.html

https://domainratingsource.blogspot.com/2022/04/1-2.html

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!