बिहार नंबर 1 न्यूज़ चैनल

3 दिन से थाने में बंद महिला की मौत, बिहार पुलिस की वर्दी पर लगा हत्या का आरोप

3 दिन से थाने में बंद महिला की मौत, बिहार पुलिस की वर्दी पर लगा हत्या का आरोप

बताया जा रहा है कि बिहार के भोजपुर  जिला  के पिरो थाना में महिला पर किसी भी  तरह का आरोप या FIR नहीं था और न हीं महिला किसी भी मामले में अभियुक्त थी। फिर भी उससे तीन दिन तक शक के आधार पर हिरासत में रखा गया?

ये घटना बिहार सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था एवं कार्यशैली पर ऊँगली उठा  रही हैं।

Women Dies in lockup in arah bhojpur

Women Dies in lockup in ara bhojpur

3 दिन से थाने में बंद महिला की मौत, बिहार पुलिस की वर्दी पर लगा हत्या का आरोप

कुछ दिन पहले महिला के घर के पास खंडहर में एक ग्रामीण चिकित्सक की लाश मिली थी। इसी शक के आधार पर पुलिस ने शोभा देवी को उठा कर थाने ले गई।

मृतक के भाई आरोप लगा रहे है की महिला के साथ टार्चर किया गया है और उसके बाद थाने में  हत्या कर दी गई हैं।

जबकि पुलिस कह रही है की महिला ने थाने में  आत्महत्या की हैं जो की ये भी शक के दायरे में आते हैं क्यूंकि महिला की फोटो देख कर ये मालूम पड़ता है की महिला की शरीर पर जख्म के निशान हैं।

भोजपुर के एसपी विनय तिवारी अनुसार महिला की मौत एक आत्महत्या हैं।

Woman Dies after 3 Days Custody aara bihar

Woman Dies after 3 Days Custody ara bihar

दूसरी तरफ मृतक महिला के घर वालों का आरोप है कि थाने में ही पिट पिट कर मार दिया गया हैं।

फिलहाल महिला के पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए आरा शहर के सदर अस्पताल में ले जाया गया हैं। फोटो में महिला के शरीर पर चोट के काफी गहरे निशान दिखाई दे रहे हैं।

 

मृतक महिला शोभा देवी (46) OBC वर्ग से आती हैं। महिला पीरो थाना के अंतर्गत मोठी गांव निवासी मुन्नू प्रसाद उर्फ ​​मुन्नू की पत्नी हैं।

फिलहाल पुलिस कप्तान विनय तिवारी जी ने कहा कि ”पिरो के एसडीपीओ से पूछ ताछ हो रही है। जांच अभी भी जारी है। कप्तान विनय तिवारी ने ये भी कहा की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा। ‘

बिहार सरकार के प्रशासन से उम्मीद है कि महिला को न्याय जल्द मिले।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!