बिहार नंबर 1 न्यूज़ चैनल

पुर्णिया – 11वीं हॉकी इंडिया जूनियरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2021 के लिए हॉकी बिहार का चयन प्रतियोगिता 3-4 अक्टूबर को पूर्णिया में आयोजित

झारखण्ड के सिमडेगा में 20- 30 अक्टूबर तक आयोजित 11 वी हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2021 के लिए बिहार जूनियर महिला हॉकी टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल पूर्णिया में आयोजित किया जा रहा है।

जूनियर टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल 3 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे से राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, पूर्णिया के हॉकी मैदान में आयोजित किया गया है।

इस चयन प्रतियोगिता में बिहार के वैसे सभी खिलाड़ी भाग ले सकते है जिनका जन्म तिथि 01-01-2002 और उसके बाद का हो ,और खिलाड़ी हॉकी बिहार से निबंधित हो। इस चयन ट्रायल में वैसे ही खिलाड़ी भाग ले सकते है जिन्होंने इस बर्ष आयोजित सब-जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में भाग न लिया हो।

वही 11वी सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता जो 21 -31 अक्टूबर उत्तरप्रदेश के झाँसी में आयोजित हो रहा है । राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बिहार टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए बिहार के खिलाड़ियो को 4 अक्टूबर के पूर्वाह्न 10 बजे राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, हॉकी मैदान पूर्णिया में रिपोर्ट करना आवश्यक होगा ।

इसके लिए संतोष भारत, अध्यक्ष हाॅकी पूर्णिया / कोच, अमर कुमार भारती, मोबाइल नंबर-9570611807 /मनोज कुमार मोबाइल न-8210291514/ रानू 9122639099 से संपर्क किया जा सकता है । इस चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी जिनका हाॅकी इंडिया के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नही है उनको हॉकी इंडिया का रजिट्रेशन फॉर्म , जूनियर खिलाड़ी हेतु मेडिकल फॉर्म , आधार कार्ड,पासपोर्ट साइज फ़ोटो,मैट्रिक का अंक प्रमाणपत्र ,जन्म प्रमाणपत्र तथा उम्र से सम्बंधित प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है।इसकी जानकारी हॉकी पूर्णिया की अध्यक्ष के संतोष भारत ने दी।

संवाददाता – शिवाजी राव

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!