बिहार नंबर 1 न्यूज़ चैनल

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की 138वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

संवाददाता – शिवाजी राव

पुर्णिया – जिला स्कूल,पूर्णिया के ऐतिहासिक प्रांगण में शुक्रवार को भारतवर्ष के प्रथम राष्ट्रपति, महान अमर विभूति स्वर्गीय डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की 138 वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

प्रभारी प्राचार्य दिवा कांत झा एवं भूतपूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर भुवनेश्वरी प्रसाद यादव ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सभी शिक्षक  शिक्षिकाओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। छात्र सत्यम, डब्लू एवं इंद्र भूषण ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के जीवन चरित्र पर भाषण प्रस्तुत किया।

विद्यालय के शिक्षक सोमसुभ्रा चक्रवर्ती एवं   बृजेश कुमार पासवान ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के जीवन वृतांत पर अपने विषद विचारों से छात्रों को प्रेरित किया।

डॉक्टर भुवनेश्वरी प्रसाद यादव ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के मेधा शक्ति को रेखांकित करते हुए उन्हीं के तरह मेधावी बनने हेतु छात्रों को प्रेरित किया।

प्रभारी प्राचार्य ने बच्चों से डॉ राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को अपने जीवन में उतार कर उन्हें इसी रूप में श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु प्रेरित किया।

वहीं  शिक्षक अजय कुमार ने मंच संचालन में अपना योगदान दिया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!