बिहार नंबर 1 न्यूज़ चैनल

विशेष टीकाकरण महाअभियान में भाग लेकर लोग खुद को कर रहे संक्रमण से सुरक्षित

संवाददाता – शिवाजी राव

पुर्णिया – शहरवासियों को कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक दिवसीय टीकाकरण महाअभियान चलाया गया।

जिसमें जिले के बहुत से लोगों ने जो अबतक टीका नहीं लगा सके थे उन्होंने अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए महाअभियान में भाग लिया।

दोपहर 03 बजे तक जिले में 37 हजार से अधिक लोगों द्वारा टीका लगाया जा चुका था। जबकि टीकाकरण कार्य जिले के सभी 546 टीकाकरण केंद्रों पर तेजी से जारी था।

जिले में अबतक 20 लाख से अधिक लोगों को लगा टीका :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) डॉ. विनय मोहन ने बताया कि 18 अक्टूबर के टीकाकरण महाअभियान में दोपहर 03 बजे तक 37 हजार 254 लोगों द्वारा टीका लगाया जा चुका था।

टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाने के लिए लोगों की संख्या भी बढ़ रही थी। उपलब्ध टीका के आधार पर सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिले में अबतक कुल 20 लाख 82 हजार 345 लोगों द्वारा सुरक्षा का टीका लगाया जा चुका है । जिसमें 14 लाख 70 हजार 610 लोगों द्वारा पहला डोज जबकि 06 लाख 11 हजार 435 लोगों द्वारा दोनों डोज लगाया गया है।

डीआईओ ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए लोगों को टीका की दोनों डोज लगाना अतिआवश्यक है। इसलिए जो लोग अबतक केवल एक डोज ही लगाए हैं वह अपना दूसरा डोज भी जरूर लगा लें।

महिलाएं भी टीका लगाने में आगे:
सिविल सर्जन डॉ. एस. के. वर्मा ने कहा कि पुरुषों के साथ जिले की महिलाएं भी कोविड-19 टीका लगाने में आगे रही हैं।

जिले में अबतक 10 लाख 85 हजार 570 पुरुषों के मुकाबले में 09 लाख 96 हजार 196 महिलाओं द्वारा भी सुरक्षा का टीका लगाया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. वर्मा ने बताया कि जिले में अबतक 18 वर्ष से 44 वर्ष के 12 लाख 21 हजार 730 लोगों द्वारा, 45 वर्ष से 60 वर्ष के 05 लाख 23 हजार 288 लोगों द्वारा जबकि 60 वर्ष से अधिक उम्र के 03 लाख 37 हजार 327 लोगों द्वारा कोविड-19 सुरक्षा का टीका लगाया गया है।

परिवार में संक्रमण से सबको सुरक्षित रखने के लिए लोगों ने लगाया है टीका :
कोविड-19 सुरक्षा के दूसरे डोज का टीका लगा रहे सौरभ मंडल ने कहा कि आज मैंने सुरक्षा के टीका का दोनों डोज पूरा कर लिया।

मेरे परिवार में अन्य लोगों द्वारा भी दोनों डोज का टीका लगा लिया गया है। अब हम कोविड-19 संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित हैं।

हमें टीका लगाने से किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। अन्य लोग भी जो अबतक कोविड-19 टीका की दोनों डोज नहीं लगाए हैं उन्हें अवश्य दोनों डोज लगा लेना चाहिए। तभी वे लोग संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे और इस  बीमारी को जड़ से खत्म कर सकेंगे।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!