बिहार नंबर 1 न्यूज़ चैनल

अहंकार की राजनीति करती है भाजपा : – मलिकार्जुन खड़गे

साहिबगंज  :- भाजपा देश में अहंकार की राजनीति करती है। जिसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले 2024 के चुनाव में इस अहंकारी सरकार को देश की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को बरहरवा प्रखंड के श्रीकुंड मैदान  में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान  की शुरुआत करते हुए कहा ।

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। साथ ही मोदी सरकार की नीति को जनविरोधी बताया। कहा कि आज़ादी के बाद कांग्रेस ने देश में आधारभूत ढांचा खड़ा दिया। सबको साथ लेकर चली। हर वर्ग का ख्याल रखा। गरीब, शोषित पिछड़ा, मजदूर, किसान, युवा के लिए काम किया। चाहे फूड सिक्योरिटी एक्ट की बात हो या फिर मनरेगा स्कीम की। कई योजनाएं चला कर देश को समग्र विकास की पटरी पर ला कर खड़ा किया।

आज भाजपा कहती है कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। देश में फ्रीडम आफ स्पीच को खत्म करने की कोशिश में लगी भाजपा नई नई मनगढ़ंत कहानियां गढ़ रही है। हर जगह तोड़फोड़ की राजनीति कर जनता की चुनी हुई सरकार को निरंतर गिराने का कुचक्र रच रही है। केंद्र सरकार की नीतियां दिल्ली में नहीं नागपुर में बनती हैं और वहीं से यह सरकार चल रही है।

झारखंड में महागठबंधन की सरकार अच्छा काम कर रही है। कहा कि मोदी के विकास के वायदे को झूठे हैं। जिसे देश की जनता अब समझ चुकी है। इन्होंने देश की सरकारी कंपनियों को अडानी अंबानी को देकर देश में बेरोजगारी की समस्या पैदा कर दी है। खड़गे ने कहा कांग्रेस ने देश को संवारा। शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य सेवा का ढांचा खड़ा किया।

जवाहर लाल नेहरू ने देश में श्वेत क्रांति लाई। देश में सरकारी कंपनियों का जाल बिछाया। लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार आज सरकारी उपक्रमों, विश्वविद्यालयों, बैंकों को प्राइवेट कर दिया। गरीबों की बात करने वाले आज गरीबों को खत्म कर रहे हैं। उनके पास इसके आंकड़े हैं। 2019 से पहले में अडानी के पास 50 लाख करोड़ था। 2019 में 1 लाख करोड़ हो गया। फिर ढाई साल में मोदी, शाह व भाजपा के सहयोग से 13 लाख करोड़ का मालिक बन बैठा। आखिर ऐसा कौन सा जादू हुआ। मोदी व शाह ने अडानी पर सरकारी पैसा लगा दिया।

गरीबों का पैसा सुरक्षित रखने वाले एलआईसी व एसबीआई से अडानी को लोन दिलवा दिया। एलआईसी व एसबीआई से गरीबों का 82 हज़ार करोड़ अडानी को दे दिया। जब राहुल गांधी व उन्होंने संसद में गरीबों का पैसा अडानी को देने का सवाल उठाया तो उनके भाषण को असंसदीय बोल कर काट दिया गया। मोदी व शाह के पास वाशिंग मशीन है। दोनों पहले केंद्रीय एजेंसियों ईडी व सीबीआई से लोगों को कलंकित  करते हैं। फिर उसे अपनी वाशिंग मशीन में सफेद कर देते हैं। देश भर में यही चल रहा है। अब दोनों झराखंड में यही करना चाहते हैं। यहां कांग्रेस, झामुमो, राजद गठबंधन की सरकार अच्छी चल रही है। सरकार मिल जुल कर काम कर रही है।

किसानों, गरीबों व पिछड़ों के लिए काम कर रही है। यही शाह व मोदी को पच नहीं रहा है। कहा कि कांग्रेस देश की जनता के लिए लड़ रही है। भाजपा अपने दोस्तों को अमीर बनाने में लगी है।देश को ज़िंदा रखने के लिए भले ही मर जायेगा। दिल व जान कुर्बान कर देंगे। लेकिन हर चुनौती से टकराएंगे। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, डॉ भीमराव अंबेडकर व अन्य महापुरुषों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। जिस तरह सबने भारत जोड़ो अभियान को सफल बनाया उसी तरह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाएं। कार्यकर्ता घर-घर जाएं और लोगों की समस्याएं सुने उनका साथ दें।

मंच का संचालन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया। मौके पर सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, महिला कांग्रेस के झारखंड अध्यक्ष, फुरकान अंसारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बिहार एवं झारखंड के प्रभारी अर्जुन मंदारिया, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अविनाश पांडे, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, खेल मंत्री हसीबुल अंसारी, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणब झा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकत खान, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तनवीर आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता व हजारों लोग मौजूद थे

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!