बिहार नंबर 1 न्यूज़ चैनल

11वीं हॉकी इंडिया जूनियर एवं सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2021 के लिए बिहार का चयन ट्रायल पूर्णिया में संपन्न।

संवाददाता – शिवाजी राव

शहर के गर्ल्स स्कूल परिसर में बुधवार को 11वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए बिहार महिला हॉकी टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल में संपन्न किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए महिला हाॅकी पूर्णिया की अध्यक्ष संतोष भारत ने बताया कि झारखण्ड के सिमडेगा में 20-30 अक्टूबर तक आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता-2021 एवं झाँसी, उत्तर प्रदेश में आयोजित 11वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए बिहार महिला हॉकी टीम के गठन के लिए आज चयन ट्रायल पूर्णिया में संपन्न किया गया। इस टीम में बिहार के विभिन्न जिलों के दर्जनों खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

चयनकर्ता के रुप में पटना के मनोज कुमार, अमर कुमार भारती (पूर्णिया), रानू (पूर्णिया), प्रीति (पटना ), विकास कुमार (खगड़िया ), सलमान खान (बक्सर) मौजूद रहे। चयनकर्ताओं के द्वारा जूनियर वर्ग में रितु कुमारी, महिमा कुमारी, रितिका सोरेन, प्रतिमा कुमारी ,आंचल कुमारी, पूनम कुमारी, नूतन कुमारी (पूर्णिया) मीनाक्षी कुमारी, शिवानी कुमारी, (खगड़िया) दामिनी कुमारी ,पूजा कुमारी, कशिश कुमारी, अनु कुमारी, नंदिता कुमारी (बक्सर )रतन प्रिया, शिवानी चैहान, अंकिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, ममता कुमारी, खुशी कुमारी, सिद्धि कुमारी (पटना), नाजिया खातून, खुशी कुमारी (सिवान) कोमल कुमारी(सहरसा), रोमी कुमारी, प्रिया कुमारी (भोजपुर) का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया। साथ ही सीनियर वर्ग में श्रुति कुमारी, पूजा कुमारी, अपराजिता कुमारी, श्रेया कुमारी, रिंकी कुमारी, तमन्ना राज (पटना) नेहा कुमारी, अंजू कुमारी, काजल लकड़ा, प्रिया कुमारी, श्वेत निशा, पिंकी कुमारी (पूर्णिया) रानी राज, मोहिनी कुमारी, दीपमाला कुमारी, प्रियंका कुमारी (भोजपुर), नवनीत कौर, नाजरीन आगा (खगड़िया), ऋतु सिंह, सरिता कुमारी (बक्सर), नुजरत खातून, नूतन टोपनो, ईभा केरकेट्टा, बृजनंदन धुड़िया, सीमा कुमारी (पूर्व मध्य रेलवे) का आदि का चयन 6 अक्टूर से पूर्णिया में होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि दोनों वर्गों के प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक की जिम्मेदारी प्रशिक्षक सुमित टोपनो (प्रशिक्षक, पूर्व मध्य रेलवे), अमर कुमार भारती एवं रानू (प्रशिक्षक, एकलव्य केंद्र पूर्णिया) दी गई है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!