बिहार नंबर 1 न्यूज़ चैनल

सहनगांव के बिस्मिल पुनः बने छात्र राजद पूर्णिया विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष – पुर्णिया

सहनगांव के बिस्मिल पुनः बने छात्र राजद पूर्णिया विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष – पुर्णिया

अमौर प्रखण्ड अंतर्गत धुरपैली पंचायत के सहनगांव के बिस्मिल को दुबारा छात्र राजद द्वारा पूर्णिया विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया हैं।


छात्र राजद बिहार प्रदेश की नई कार्यसमिति जारी कर दी गई है। जिसमें पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्र राजद के उपाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल को दोबारा पूर्णिया विवि छात्र राजद का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

मोहम्मद बिस्मिल अमौर प्रखंड अंतर्गत सहनगांव के रहने वाले हैं। बिस्मिल को छात्र राजद द्वारा जिला प्रवक्ता व जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई थी।

उसे भी उन्होंने अपने कर्तव्य निष्ठा से पूरा कर पूर्णिया में छात्र राजद काे मजबूत करने में अपनी भूमिका अदा की।

फिर उन्हें छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव व विश्वविद्यालय अध्यक्ष मनिष मंडल द्वारा विवि उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अब फिर दूसरी बार पूर्णिया विवि उपाध्यक्ष के तौर पर मनोनीत किया गया हैं|

मोहम्मद बिस्मिल  ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने और विश्वविद्यालय नेतृत्व ने हम पर विश्वास जताते हुए पुनः दूसरी बार  विवि उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं।

प्रदेश नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए पूरे विवि क्षेत्र में छात्र राजद का पहले से ज्यादा मजबूत संगठन खड़ा करने का काम करेंगे।

मोहम्मद बिस्मिल ने जारी बयान में कहा कि मुझे दूसरी बार विवि उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के लिए नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन  यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष बिलाल खान,छात्र नेता राजा ,राजद जिला अध्यक्ष मथिलेश दाश, युवा राजद  जिला अध्यक्ष नवीन यादव,विवि अध्यक्ष मनिष मंडल, पूर्व विधायक दिलीप यादव, पूर्व विधायक हाजी अब्दुस सुबहान,सहित अमरदीप यादव, छात्र राजद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संभव कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

वहीं मोहम्मद बिस्मिल को दूसरी बार विवि उपाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वाले सैकड़ों छात्र राजद के कार्यकर्ता शामिल थें |

संवाददाता – शिवाजी राव

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!